चश्मे के लिए पॉलीकार्बोनेट लेंस और ट्राइवेक्स लेंस – Eyeglass Ke Liye Polycarbonate Lens Aur Trivex Lens

polycarbonate lenses vs trivex lenses

पॉलीकार्बोनेट लेंस और ट्राइवेक्स लेंस – Polycarbonate Lens Aur Trivex Lens

जो लोग चश्मा पहनते हैं वो जानते हैं कि जब वह कोई भी खेल खेलना शुरू करते हैं, तो चश्मा एक बोझ की तरह लगता है। एक बार जब आपको पसीना आने लगता है, तो यह असहज हो जाता है और इसके टूटने का खतरा ज़्यादा होता है। स्पोर्ट्स वालों के लिए स्पेशल प्रिस्क्रिप्शन वाले चश्मे हैं। ये चश्मे खेल के प्रति उत्साही या दुर्घटना ग्रस्त बच्चों के लिए हैं जिनका मुख्य उद्देश्य आंखों की सुरक्षा करना है। पॉलीकार्बोनेट या ट्राइवेक्स सबसे प्रोटेक्टिव आईग्लास फ्रेम हैं। ये ट्रेडिशनल चश्मों के फ्रेम की तुलना में पतले और हल्के होते हैं।

पॉलीकार्बोनेट लेंस – Polycarbonate Lens

सन् 1970 के दशक में बने पॉलीकार्बोनेट ऑरिजनल प्रोटेक्टिव प्रिस्क्रिप्शन आईवियर हैं। पॉलीकार्बोनेट इम्पैक्ट रसिसटेंस, हल्के और आरामदायक चश्मा प्रदान करता है। डेवलपमेंट के बाद पॉली कार्बोनेट लेंस का उपयोग स्पोर्ट्स गॉगल्स और सेफ्टी ग्लासेस बनाने के लिए किया जाता है। रिमलेस ग्लास बिना रिम के चश्मे के मजबूत पेयर प्रदान करने के लिए पॉली कार्बोनेट लेंस का भी उपयोग करते हैं, जो स्थायित्व स्तर को बढ़ाता है।

पॉलीकार्बोनेट लेंस के फायदे 

  1. यूवी किरणों को रोकता है। सूरज की पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने से स्किन कैंसर हो सकता है और आपकी आंखों को भी नुकसान हो सकता है। पॉलीकार्बोनेट लेंस वाले धूप के चश्मे हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह मैक्युलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद और मेलेनोमा जैसी आंखों की परेशानियों की संभावना को कम करता है।
  2. यह हल्का और पतला होता है। यह ग्लास लेंस से 25% पतला है और अपने बेहद हल्के वजन के लिए जाना जाता है। वे पहनने में काफी आरामदायक होते हैं और बच्चों के लिए बेस्ट होते हैं।
  3. परफैक्ट इम्पेक्ट रसिसटेंस के साथ यह बिना टूट-फूट के 160 किमी/घंटे की रफ्तार से स्टील की बॉल के प्रभाव से बच सकते हैं। इनपर खरोंच लगना या टूटना मुश्किल होता है।

पॉलीकार्बोनेट लेंस के नुकसान 

  1. आंखों की देखभाल ज़रूरी है लेकिन जब आप पॉलीकार्बोनेट लेंस की कीमत को देखते हैं, तो यह निर्णय लेने की प्रक्रिया में एक नुकसान के रूप में जुड़ जाता है। आपके ऑप्टिशियन आपको पॉलीकार्बोनेट लेंस की बेस्ट कीमत और महत्व के बारे में बताएंगे।
  2. पॉलीकार्बोनेट लेंस ट्राइवेक्स लेंस की तुलना में कम चलने वाले होते हैं। ये कांच और प्लास्टिक लेंस की तुलना में पतले हल्के और टिकाऊ होते हैं लेकिन ट्राइवेक्स लेंस नहीं होते हैं।

क्या पॉली कार्बोनेट लेंस आपके लिए बने हैं?

पॉलीकार्बोनेट लेंस टिकाऊ होते हैं इसलिए उन्हें बच्चों के लिए एक नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा सुझाया जाता है। अगर आप नियमित रूप से कोई खेल खेलते हैं या नौकरी करते हैं, तो ये लेंस बेहतर हैं। आपके आंखों के डॉक्टर लेंस के चुनाव के संबंध में एक सही निर्णय लेने में आपकी मदद कर सकते हैं जो आपके लिए उपयुक्त होगा।

ट्राइवेक्स लेंस – Trivex Lens

ट्राइवेक्स लेंस हल्के और इम्पैक्ट-रेसिस्टेंस मटेरियल से बने होते हैं। पॉली कार्बोनेट लेंस के विकल्प के रूप में, पीपीजी इंडस्ट्री द्वारा वर्ष 2001 में ट्राइवेक्स लेंस विकसित किए गए थे। ट्राइवेक्स लेंस एक यूरेथेन बेस्ड मोनोमर से बनाए जाते हैं और एक रेगुलर प्लास्टिक लेंस की तरह ही बनाए जाते हैं।

ट्राइवेक्स लेंस के फायदे

  1. ट्राइवेक्स से बने लेंस खरोंच और टूटने के प्रतिरोधी हैं।
  2. ट्राइवेक्स लेंस एसीटोन और दूसरे सॉल्वैंट्स जैसे केमिकल के लिए भी प्रतिरोधी हैं। ये अल्कोहल और आइसोप्रोपिल अल्कोहल के प्रतिरोधी भी हैं।
  3. लेंस में मौजूद इंटरनल स्ट्रेस आंतरिक दरारें पैदा कर सकता है लेकिन ट्राइवेक्स लेंस इंटरनल स्ट्रेस से फ्री होते हैं। इस प्रकार ये आंतरिक दरारें या धुंधली दृष्टि का कारण नहीं बनते हैं।
  4. ट्राइवेक्स लेंस हल्के होते हैं। ट्राइवेक्स को आरामदायक बनाने वाले अन्य प्लास्टिक लेंसों की तुलना में इनका घनत्व अनुपात कम होता है। यह इसे वृद्ध लोगों के लिए उपयुक्त बनाता है। उम्र के साथ नाक की स्किन संवेदनशील हो जाती है और जलन को कम करने के लिए हल्के आईवियर उपयुक्त होते हैं।
  5. ट्राइवेक्स लेंस में यूवी-ए और यूवी-बी रेडिएशन से यूवी सुरक्षा होती है।
  6. एस्फेरिक लेंस डिज़ाइन सामान्य लेंस में किए गए एक्सट्रा मैग्निफिकेशन को कम करता है। इस प्रकार आपको डिस्टॉर्शन के बिना प्राकृतिक व्यापक दृष्टि मिलती है।

ट्राइवेक्स लेंस के नुकसान

  1. ट्राइवेक्स एक नया प्रोडक्ट होने की वजह से रिटेलर्स के पास मिल पाना मुश्किल है। ये ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिसका मतलब है कि आप इन्हें चेक नहीं कर पाएंगे।
  2. ट्राइवेक्स प्रिस्क्रिप्शन लेंस बहुत महंगे हैं। सिम्पल लेंस के बाद दूसरे ऐड-ऑन कीमत को और भी बढ़ा देते हैं। प्रोग्रेसिव लेंस कीमत को और भी ज़्यादा बढ़ाते हैं।

क्या ट्राइवेक्स लेंस आप पर सूट करेगा?

ट्राइवेक्स लेंस असाधारण रूप से हल्के होते हैं और इनमें एक्सीलेंट इम्पैक्ट रसिसटेंस और दूसरे ऑप्टिकल गुण होते हैं। ये फीचर इन लेंसों को पहनने में बेहद आरामदायक बनाते हैं। ट्राइवेक्स लेंस के साथ मिलने वाले फीचर के साथ आपको कुछ न कुछ देना भी पड़ता है। ट्राइवेक्स लेंस सबसे महंगे लेंस हैं। आपके आंखों के डॉक्टर आपको बताएंगे कि क्या ट्राइवेक्स लेंस आपके लिए उपयुक्त हैं। 

पॉलीकार्बोनेट बनाम ट्राइवेक्स चश्मे के लेंस – Polycarbonate v/s Trivex Eyeglass Lens

पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस के बीच तुलना इस प्रकार है- 

  • वजन: पॉलीकार्बोनेट लेंस की तुलना में ट्राइवेक्स 10% हल्का है क्योंकि ट्राइवेक्स में कम स्पेसिफिक ग्रेविटी है।
  • मोटाई: पॉलीकार्बोनेट लेंस ट्राइवेक्स लेंस की तुलना में 10% पतले होते हैं क्योंकि उनका रिफ्रैक्टिव इंडेक्स ज़्यादा होता है।
  • इम्पैक्ट रसिस्टेंस: दोनों का इम्पैक्ट रसिस्टेंस एक जैसा है।
  • यूवी प्रोटेक्शन: दोनों यूवी-ब्लॉकिंग लेंस कोटिंग के बिना 100% यूवी किरणों को ब्लॉक करते हैं।
  • ऑप्टिकल क्लैरिटी: ट्राइवेक्स लेंस में बेहतर सेंट्रल और पेरिफेरल ऑप्टिकल क्लैरिटी होती है।
  • कीमत: पॉलीकार्बोनेट लेंस ट्राइवेक्स की तुलना में सस्ते होते हैं।
  • स्क्रैच प्रोटेक्शन: ट्राइवेक्स और पॉलीकार्बोनेट दोनों लेंस स्क्रैच प्रोटेक्शन कोटिंग से ढके होते हैं। यह एक इम्पैक्ट-रसिसटेंस ऑप्शन प्रदान करता है जो उनके लिए फ्रैक्चरिंग के बिना इम्पैक्ट को एब्ज़ॉर्ब करना संभव बनाता है।

निष्कर्ष – Nishkarsh 

सही फ्रेम चुनना बहुत ज़रूरी है जब मुख्य उद्देश्य किसी की आंखों की रक्षा करना हो। पॉलीकार्बोनेट और ट्राइवेक्स लेंस दोनों ही हाई-क्वालिटी वाले फ्रेम हैं जिनका इस्तेमाल खेल के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए किया जाता है। खेल खेलते समय विशेष रूप से एथलेटिक्स के लिए डिज़ाइन किए गए लेंस प्राप्त करना ज़रूरी है। चोट लगने की कंडिशन में ये फ्रेम आपकी आंख की रक्षा करेंगे।

अगर बच्चों के लिए हल्का और पतला फ्रेम चुनना है, तो उसे चुना जाना चाहिए। आंखों के डॉक्टर के पास जाएं अगर आपको कभी भी चश्मा पहनते समय अपनी आंख में तकलीफ होती है या दृष्टि में किसी कठिनाई का सामना करते हैं। आंखों की किसी भी तरह की परेशानी के लिए आप दिल्ली में हमारे आई मंत्रा हॉस्पिटल में विज़िट कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट eyemantra.in पर जा सकते हैं। 

आई मंत्रा में अपनी अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए +91-9711115191 पर कॉल करें या हमें [email protected] पर मेल करें। हमारी अन्य सेवाओं में रेटिना सर्जरीचश्मा हटानालेसिक सर्जरीभेंगापनमोतियाबिंद सर्जरी और ग्लूकोमा सर्जरी आदि सेवाएं भी शामिल हैं।

Make An Appointment

Free Tele-Consultation

Book Appointment or Video Consultation online with top eye doctors