मुंबई में सर्वश्रेष्ठ भेंगापन (स्क्विंट) डॉक्टर – Best Squint Doctor In Mumbai In Hindi

The Best Squint Doctor in Mumbai

भेंगापन (स्क्विंट) सर्जरी क्या है – What Is Squint Surgery In Hindi

मुंबई में सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉक्टर चुनते समय आपको कई बातें याद रखनी चाहिए। आमतौर पर यह सर्जिकल प्रक्रिया आपकी आंखों का संरेखण ठीक करती है। इस प्रकार का ऑपरेशन बच्चों और वयस्कों दोनों पर किया जा सकता है। सर्जरी का उद्देश्य आपकी आंखों को फिर से संरेखित करना है। इससे दृष्टि सुधार के साथ ही आंखें एक दिशा में एक साथ फोकस कर सकती हैं। भेंगापन सर्जरी को स्ट्रैबिस्मस और स्क्विंट सर्जरी या आंखों की मांसपेशियों की सर्जरी भी कहते हैं। यह आमतौर पर एक जनरल एनेस्थेटिक के तहत किया जाता है। इसका मतलब है कि आप ऑपरेशन के दौरान सो रहे होंगे।

सर्जरी में अक्सर प्रत्येक आंख के लिए 30 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है। कुछ मामलों में दोनों आंखों का एक ही समय पर ऑपरेशन किया जा सकता है, लेकिन यह हमेशा जरूरी नहीं होता है। भेंगापन सर्जरी के बाद आपको थोड़े समय के लिए आंखों में असहजता या धुंधली दृष्टि का अनुभव हो सकता है। यह दुष्प्रभाव आमतौर पर अस्थायी होते हैं, जो कुछ दिनों या हफ्तों में ठीक हो जाते हैं। ऑपरेशन के बाद आपको थोड़े समय के लिए आंखों पर पट्टी बांधनी पड़ सकती है, जिससे आंखों की स्थिति को ठीक करने में मदद मिलती है।

दोनों आंखों की सर्जरी होने पर आप उसी दिन घर जा सकते हैं, लेकिन एक आंख का ऑपरेशन होने पर आपको रात भर अस्पताल में रहना पड़ सकता है। भेंगापन सर्जरी करवाने वाले ज्यादातर लोगों को सफल नतीजे प्राप्त होते हैं। हालांकि, हर सर्जरी की तरह इसके कुछ जोखिम भी शामिल हैं, जिनके बारे में आपको ऑपरेशन से पहले समझाया जाता है। दृष्टि संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए यह लेख बहुत फायदेमंद है। इसलिए, अगर आप मुंबई में सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉक्टर खोज रहे हैं, तो आज ही हमारे साथ संपर्क करें।

मुंबई में भेंगापन डॉक्टर चुनने के टिप्स – Tips To Select Squint Doctor In Mumbai In Hindi

मुंबई में भेंगापन डॉक्टर का चयन करते समय आपको कुछ निश्चित सुझावों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • डॉक्टर के पास अनुभव, योग्यता और ट्रैक रिकॉर्ड की अच्छी जानकारी होना सुनिश्चित करें।
  • जांच करें कि क्या डॉक्टर किसी प्रतिष्ठित अस्पताल से जुड़ा है।
  • डॉक्टर द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपचार के तरीकों की पूछताछ करें। साथ ही जानने की कोशिश करें कि क्या यह प्रभावी है।
  • अस्पताल में अलग-अलग प्रकार के उपचार की उपलब्धता का पता लगाएं।
  • जांच करें कि क्या अस्पताल में अच्छा बुनियादी ढांचा है और अच्छी तरह से सुसज्जित है।
  • आखिर में जांच करें कि क्या अस्पताल भेंगापन के लिए किफायती उपचार प्रदान करता है।

इस प्रकार लेख में दिए सुझावों से आपको मुंबई में सबसे अच्छे भेंगापन डॉक्टर का चयन करने में मदद मिलेगी। इसलिए, आज ही अपनी अपॉइंटमेंट बुक करना सुनिश्चित करें।

मुंबई में सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉक्टर – Best Squint Doctor In Mumbai In Hindi

निम्नलिखित विकल्प मुंबई के सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉक्टरों में शामिल हैं:

डॉ. श्वेता जैन: सर्वश्रेष्ठ भेंगापन सर्जन

सबसे अच्छे भेंगापन डॉक्टरों में से एक डॉ. श्वेता जैन नेत्र विज्ञान की विशेषज्ञ हैं। डॉ. श्वेता मुंबई के आई मंत्रा हॉस्पिटल में वरिष्ठ नेत्र सलाहकार और सर्जन हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 10 वर्षों से ज्यादा का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने 2011 में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और 2014 में नेटबोर्ड नई दिल्ली से डीएनबी की पढ़ाई पूरी की। डॉ. श्वेता आंखों का इलाज बेहतर तरीके से करने में माहिर हैं, जिसके कारण उनकी सफलता दर बहुत ज़्यादा है। वरिष्ठ नेत्र सलाहकार डॉ. श्वेता आई मंत्रा में एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं।

डॉ. पूनम गुप्ता: भेंगापन सर्जन

आई मंत्रा की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गुप्ता को इस क्षेत्र में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव प्राप्त है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालत के बीजे मेडिकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस और दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु नानक आई सेंटर से एमएस नेत्र विज्ञान की पढ़ाई पूरी की। डॉ. पूनम मोतियाबिंद, भेंगापन और लेसिक सर्जरी में विशेषज्ञ हैं, जिन्हें कई सफल सर्जरी में बेहतर सर्जिकल अनुभव है।

डॉ. रजत जैन

सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉ. रजत जैन आई मंत्रा के नेत्र विशेषज्ञ हैं। वह भारत के उन बहुत कम डॉक्टरों में से एक हैं, जिन्हें आंशिक-मोटाई केराटोप्रोस्थेसिस करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उन्हें 10,000 से ज़्यादा मोतियाबिंद सर्जरी और 400 कॉर्नियल ट्रांसप्लांट का अनुभव है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों का कॉर्निया ट्रांसप्लांट भी किया है। इससे स्पष्ट होता है कि हर भेंगापन सहित अन्य सर्जरी में माहिर डॉ. रजत का काम बहुत सटीक और अच्छा है।

डॉ. नेहा मोहन

मुंबई में डॉ. नेहा आई मंत्रा की एक अन्य प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। उन्होंने रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी, मैकुलर होल सर्जरी और अन्य अलग-अलग रेटिना सर्जरी के लिए कई विट्रेक्टोमी की हैं। इसके अलावा उन्हें यूवाइटिस में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि यूवाइटिस के प्रति उनके समर्पण ने उनके शोध पत्र को 2012 में यूवाइटिस सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार दिलाया।

निष्कर्ष – Conclusion

अगर आप मुंबई में सबसे अच्छे भेंगापन डॉक्टर की तलाश में हैं, तो आप आई मंत्रा के अनुभवी डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं। वह मुंबई में सबसे अच्छे भेंगापन डॉक्टरों और नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों में से एक हैं। बहुत कम लोग ही उनके अनुभव और विशेषज्ञता की बराबरी कर पाते हैं। इसलिए, आज ही मुंबई में सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉक्टरों के साथ अपनी अपॉइंटमेंट बुक करना सुनिश्चित करें।

आई मंत्रा – Eye Mantra

यह सभी मुंबई के सर्वश्रेष्ठ भेंगापन डॉक्टर हैं। हालांकि, आपको आंख का पूरा विश्लेषण और जांच कराने के बाद ही भेंगापन सर्जन के पास जाना चाहिए। भेंगापन सर्जन अन्य जांच की मदद से यह बता सकते हैं कि आपको सर्जरी की जरूरत है या नहीं। आई मंत्रा आंखों के प्रमुख अस्पतालों में से एक है। यहां के नेत्र रोग विशेषज्ञ बेहद कुशल और अनुभवी हैं, जो पहले आपकी आंखों का पूरी तरह से निदान करते हैं और फिर किसी जरूरी उपचार के बारे में आपको बताते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट eyemantra.in पर जाएं। आज ही हमारे अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों से परामर्श के लिए हमें +91-9711115191 पर कॉल करें। आप हमें [email protected]  पर मेल भी कर सकते हैं। हमारी सेवाओं में रेटिना सर्जरीचश्मा हटानालेसिक सर्जरीभेंगापनमोतियाबिंद सर्जरी और ग्लूकोमा सर्जरी और कई अन्य शामिल हैं। आप हमारी आई मंत्रा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Make An Appointment

Free Tele-Consultation

Book Appointment or Video Consultation online with top eye doctors