रेटिना (Retina)

रेटिना उपचार की कीमत – Retina Treatment Cost

रेटिना उपचार क्या है? Retina Treatment Kya Hai?

रेटिना उपचार की कीमत से पहले आपको रेटिना के बारे में जानना ज़रूरी है। आपकी आंखों में लाइन के पीछे स्थित रेटिना कैमरे की फिल्म की तरह काम करता है। रेटिना ही आगे की प्रक्रिया और विश्लेषण के लिए आंखों द्वारा देखे गए संदेश को मस्तिष्क तक भेजने का काम करता है। दूसरे शब्दों में कहें, तो रेटिना एक प्रकाश-संवेदनशील झिल्ली है, जो आंख के पिछले हिस्से में स्थित होती है। जब प्रकाश हमारी आंख में प्रवेश करता है, तो आंख का लेंस रेटिना पर एक चित्र केंद्रित करता है। रेटिना इस चित्र को दो संकेतों में बदलने का काम करता है, जो ऑप्टिक तंत्रिका द्वारा मस्तिष्क को भेजे जाते हैं। इसलिए, रेटिना के डैमेज होने से यह कई प्रकार की दृश्य समस्याओं का कारण बनता है। यही दृष्टि संबंधी समस्याएं रेटिना डिटैचमेंट से पीड़ित व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनती हैं।

रेटिना उपचार की कीमत – Retina Treatment Cost

रेटिना के उपचार की कीमत अलग-अलग कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें सबसे प्रमुख कारण प्रक्रिया का प्रकार है। हालांकि, रेटिना उपचार की कीमत 3,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये के बीच अलग हो सकती है। आई मंत्रा में हम अपने मरीजों को कम कीमत में सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करते हैं।

रेटिना उपचार लागत का सारणीबद्ध प्रतिनिधित्व

रेटिना उपचार की कीमत मरीजों द्वारा चुनी गई या नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई प्रक्रिया, इंजेक्शन के प्रकार, परीक्षण और सर्जरी पर निर्भर करती है।

                 रेटिना उपचार               कीमत (रुपये)
               फंडस एंडियोग्राफी               2,500
               ओसीटी               2000 से 3000
               याग लेजर (एक आंख)               2000 से 3000
               ग्रीन लेजर (एक आंख)               2000 से 3000
               याग इरिडोटॉमी               2000 से 3000
               अवास्टिन इंजेक्शन               10000 से 15000
                रजूमैब इंजेक्शन               20000 से 25000
               एक्सेंट्रिक्स इंजेक्शन               30000 से 40000
               रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी               40000 से 45000
               विट्रेक्टोमी               30000 से 40000

बीमा के साथ रेटिना उपचार – Insurance Ke Sath Retina Treatment

अगर आपका बीमा ऑपरेशन की कीमत को कवर करता है, तो रेटिना उपचार की कीमत अलग हो सकती है। हालांकि, कई बीमा कंपनियां हैं, जो रेटिना उपचार की कीमत का एक हिस्सा कवर करती हैं।

सर्जरी कवर करने वाली बीमा कंपनियां

रेटिना से संबंधित समस्या भारत में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। हालांकि, आई मंत्रा में हम रेटिना उपचार के लिए मरीजों के बीमा दावों को स्वीकार करते हैं। साथ ही ऐसी कई कंपनियां हैं, जो अपनी बीमा पॉलिसी के तहत रेटिना उपचार बीमा को कवर करती हैं। रेटिना उपचार के लिए इन कंपनियों के पास हमेशा एक निश्चित योजना होती है। हालांकि, इन मानदंडों में 2 साल की प्रतीक्षा अवधि शामिल है। ऐसी ही कुछ कंपनियां निम्नलिखित हैं:

  1. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस
  2. स्टार हेल्थ इंश्योरेंस
  3. केयर हेल्थ इंश्योरेंस
  4. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
  5. ओरिएंटल इंश्योरेंस
  6. एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस
  7. बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
  8. सीजीएचएस पैकेज

इसके अलावा कई अन्य बीमा कंपनियों द्वारा रेटिना उपचार की कीमत को कवर किया जाता है। रेटिना उपचार की कीमत पर छूट पाने के लिए मरीज इन नीतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कवर की गई औसत कीमत

हालांकि, बीमा कंपनियां ऑपरेशन की पूरी लागत को कवर नहीं करती हैं, बल्कि वह भुगतान के सिर्फ एक हिस्से को कवर करती हैं। इस प्रकार ज़्यादातर बीमा कंपनियों द्वारा कवर की जाने वाली औसत कीमत 3,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच है। इसलिए, बीमा कंपनियां अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी, चिकित्सा खर्च की कीमत को कवर करती हैं। इसके अलावा सर्जरी के बाद होने वाले खर्चों को भी पूरा करती हैं।

आई मंत्रा – Eye Mantra

अगर आप रेटिना उपचार करवाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में रेटिना उपचार की कीमत से जुड़ी इन बातों को जानना बहुत ज़रूरी है। रेटिना उपचार की कीमत परामर्श शुल्क के आधार पर अलग-अलग अस्पतालों में अलग हो सकती है। आई मंत्रा अस्पताल में हम सस्ती कीमत पर रेटिना उपचार की सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करते हैं। बेहतर उपचार और मार्गदर्शन के लिए हमारे नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट eyemantra.in पर जाएं। आज ही हमें +91-9711115191 पर कॉल करें। आप हमें eyemantra1@gmail.com  पर मेल भी कर सकते हैं। हमारी सेवाओं में रेटिना सर्जरीचश्मा हटानालेसिक सर्जरीभेंगापनमोतियाबिंद सर्जरी और ग्लूकोमा सर्जरी और कई अन्य शामिल हैं।