दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ लेसिक डॉक्टर – Best LASIK Doctor In Delhi In Hindi

LASIK Doctors Near me

मेरे आस-पास लेसिक डॉक्टर – LASIK Doctors Near Me

LASIK eye surgery

लेसिक सर्जरी एक बहुत ही सामान्य लेजर दृष्टि सुधार प्रक्रिया है, जो दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ लेसिक डॉक्टर द्वारा की जाती है। आमतौर पर बहुत कम समय में होने वाली यह सर्जिकल प्रक्रिया दर्द रहित होती है। इसमें रिकवरी का समय अन्य सर्जरी के मुकाबले अपेक्षाकृत तेज होता है। साथ ही इससे इलाज के बाद परेशानी होने की संभावना भी बहुत कम है।

आंखों की यह सर्जरी विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा की जाती है, जिसमें आधुनिक तकनीकों और अलग-अलग उपकरणों का उपयोग शामिल है। अगर आप भी लेसिक सर्जरी पर विचार कर रहे हैं, तो आपके आस-पास कई लेसिक डॉक्टरों के विकल्प उपलब्ध हैं, जो आंखों की समस्या का निदान और उपचार करने में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि, रिसर्च की मदद से खोजे गए एक अनुभवी डॉक्टर आपकी आंखों की समस्या का बेहतर तरीके से इलाज कर सकते हैं।

लेसिक सर्जरी क्या है – What Is LASIK Surgery In hindi

लेसिक सर्जरी का मतलब लेजर-इन-सीटू-केराटोमाइल्यूसिस है। यह सर्जरी अपवर्तक त्रुटियों से पीड़ित मरीज का इलाज करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इन त्रुटियों में शामिल हैं:

Astigmatism

  • निकट दृष्टि दोष (मायोपिया): इस स्थिति में कोई व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है, लेकिन दूर की वस्तुएं थोड़ी धुंधली दिखाई देती हैं। जब कॉर्निया का घुमाव थोड़ा तेज होता है या नेत्रगोलक का आकार थोड़ा लंबा होता है, तो आंख में पड़ने वाली प्रकाश किरणें रेटिना के सामने केंद्रित होती हैं और दूर की दृष्टि को धुंधला कर देती हैं।
  • दूरदृष्टि (हाइपरोपिया): यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको दूर की वस्तुएं स्पष्ट और पास की वस्तुएं थोड़ी धुंधली दिखाई देती हैं। इसमें कॉर्निया बहुत सपाट या आंख की पुतली (आईबॉल) का आकार सामान्य से छोटा होता है, जिससे आंख में पड़ने वाला प्रकाश रेटिना पर केंद्रित होता है और पास की दृष्टि को धुंधला कर देता है।
  • दृष्टिवैषम्य (एस्टिग्मेटिज्म): इस स्थिति में किसी व्यक्ति की दृष्टि धुंधली, विकृत या धुंधली हो जाती है। आमतौर पर कॉर्निया या लेंस के घुमाव में दोष इस आंखों के विकार का कारण बनती है। इस वजह से आंख में पड़ने वाली रोशनी ठीक से झुकती नहीं है।

हालांकि, ज्यादा रिकवरी रेट वाली इस सर्जरी के कई फायदे और जोखिम भी हैं। अगर किसी भी तरह से सुधारी गई दृष्टि एक समय के बाद बदल जाती है, तो डॉक्टर उसे एडजस्ट कर सकते हैं। उसके बाद आपको करेक्टिव चश्मे या लेंस की कोई जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन इसमें कुछ जटिलताओं का जोखिम भी होता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है, जो आपकी दृष्टि को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। इस परेशानी से बचाव के लिए आप कुछ बेहतरीन लेसिक डॉक्टरों से संपर्क करना सुनिश्चित कर सकते हैं।

डॉ. विकास ठुकराल

Dr Vikas Thukral- AIIMSअपने करियर में 10,000 से ज्यादा आंखों की सर्जरी करने वाले डॉ. विकास ठुकराल को लगभग 20 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। आपके आस-पास के सबसे अच्छे लेसिक डॉक्टरों में से एक डॉ. विकास चश्मा हटाने (स्पेक्स रिमूवल) के लिए लेसिक सर्जरी के विशेषज्ञ भी हैं। वह एमबीबीएस, एमएस- ऑप्थल्मोलॉजी हैं और वर्तमान में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल- साकेत ईस्ट विंग में कार्यरत हैं।

फेशियल एस्थेटिक्स और ऑकुलोप्लास्टिक सर्जरी में खास रुचि के साथ वह मैक्स हॉस्पिटल्स, गुड़गांव और दक्षिण दिल्ली में ओकुलोप्लास्टिक्स और फेशियल एस्थेटिक्स के सलाहकार हैं। वह पलकों के लिए कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी (प्टॉयसिस, एक्ट्रोपियन, एन्ट्रोपियन डीसीआर, आंखों का ट्यूमर, पलकों का ट्रॉमा) आदि के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा झुर्रियों और चेहरे के कायाकल्प के लिए बोटॉक्स और फिलर्स, ब्लेफरोप्लास्टी (आई बैग हटाना), पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी, भेंगापन, भेंगापन मैनेजमेंट और बच्चों में आंखों की समस्याओं में खास रुचि के साथ डॉ. विकास आपके आस-पास के सबसे अच्छे लेसिक डॉक्टरों में से एक है।

डॉ. राहिल चौधरी

Dr Rahil Chaudhry Lasik Doctor

10 से ज्यादा वर्षों के अनुभव के साथ, डॉ. राहिल चौधरी दिल्ली में एक प्रसिद्ध नेत्र विज्ञान (ऑप्थल्मोलॉजी) और बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी) के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस किया और साल 2017 में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में एमएस-नेत्र विज्ञान में स्वर्ण पदक विजेता बने। उनकी मेडिकल फेलोशिप वर्ष 2018 में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में पूरी हुई और 2019, 2020 के लिए उच्चतम आईसीएल सर्जरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा डॉ. राहिल 2017 और 2018 में लाइव ब्लेड-लेस, फ्लैप-लेस, कट-लेस (लेजर चश्मा हटाने की सर्जरी) का प्रदर्शन करने वाले पहले सर्जन बन चुके हैं। ईएससीआरएस पेरिस ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल तकनीक से सम्मानित किया। भारत में ज्यादातर लेजर स्पेक्स रिमूवल का रिकॉर्ड प्राप्त करने वाले डॉ. राहिल वर्तमान में अपने 5 शाखाओं वाले क्लिनिक में अभ्यास कर रहे हैं और अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के एक बहुत अहम सदस्य हैं।

डॉ. श्वेता जैन

Dr. Shweta Jain

दिल्ली में आई मंत्रा की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. श्वेता जैन सर्वश्रेष्ठ लेसिक सर्जनों में से एक हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों की विशेषज्ञ डॉ. श्वेता को इस क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। उन्होंने 2011 में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की हासिल की और 2014 में नेटबोर्ड नई दिल्ली से डीएनबी की पढ़ाई पूरीकी। अपने हर कार्य में माहिर डॉ. श्वेता की सफलता दर बहुत ज्यादाहै। इन्हीं कारणों से वह एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित डॉक्टर के तौर पर लोकप्रिय हैं।

डॉ. पूनम गुप्ता

Dr. Poonam Gupta

नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में 8 वर्षों से ज्यादा अनुभव रखने वाली डॉ. पूनम गुप्ता आई मंत्रा में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय के बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और गुरु नानक नेत्र केंद्र, दिल्ली विश्वविद्यालय से नेत्र विज्ञान में एमएस की पढ़ाई पूरी की। सर्वश्रेष्ठ लेसिक डॉक्टरों में से एक डॉ. पूनम मोतियाबिंद और भेंगापन की विशेषज्ञ हैं, जिन्हें कई सफल सर्जरी का सर्जिकल अनुभव प्राप्त है।

डॉ. रजत जैन

Dr. Rajat Jain

आई मंत्रा के अन्य सर्वश्रेष्ठ नेत्र विशेषज्ञों में शामिल डॉ. रजत जैन भारत के उन बहुत कम डॉक्टरों में से एक हैं, जिन्हें आंशिक-मोटाई वाले केराटोप्रोस्थेसिस करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उनके पास 10,000 से ज्यादा मोतियाबिंद सर्जरी और 400 कॉर्नियल ट्रांसप्लांट का अनुभव है। उन्होंने बच्चों का कॉर्निया ट्रांसप्लांट भी किया है, जिससे उनके काम की सटीकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डॉ. नेहा मोहन

Dr. Neha Mohan

आई मंत्रा की अन्य प्रसिद्ध सर्जन के तौर पर लोकप्रिय डॉ. नेहा मोहन ने रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी, मैक्युलर होल सर्जरी और अन्य अलग-अलग रेटिना सर्जरी के लिए कई विट्रोक्टोमी की हैं। उन्होंने यूवाइटिस में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यूवाइटिस के प्रति उनके इसी समर्पण ने उनके शोध पत्र को 2012 में यूवाइटिस सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार दिलवाया है।

डॉ. ललित चौधरी

LASIK Doctor near me

डॉ. ललित चौधरी वर्तमान में श्री गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। वह एक सर्टिफाइड एस्थेटिक और प्लास्टिक सर्जन हैं। अपने सिद्धांतों, सटीकता, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए लोकप्रिय डॉ. ललित ने चार अग्रणी संस्थानों से सौंदर्य (एस्थेटिक) और सूक्ष्म संवहनी (माइक्रोवैस्कुलर) प्लास्टिक सर्जरी की ट्रेनिंग भी प्राप्त की है। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सूचकांक प्रकाशन भी हैं।

आई मंत्रा – Eye Mantra In Hindi

बताए गए सभी डॉक्टर दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ लेसिक सर्जनों में शामिल हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को डॉक्टर की मदद से आंखों का पूरा निदान और जांच कराने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरु करवानी चाहिए। आई मंत्रा आंखों की बीमारी का उपचार प्रदान करने वाले प्रमुख अस्पतालों में से एक है। यहां कुशल और अनुभवी चिकित्सक आपकी आंखों का बेहतर तरीके से निदान करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। आंखों के इलाज के लिए सबसे जरूरी है, कि आप उपचार और मार्गदर्शन के लिए हमारे आईसीएल सर्जन से परामर्श लें।

अधिक जानकारी के लिए हमें +91-9711115191 पर कॉल करें या हमारी वेबसाइट eyemantra.in पर जाएं। आप हमें [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं। हमारी सेवाओं में रेटिना सर्जरीचश्मा हटानालेसिक सर्जरीभेंगापनमोतियाबिंद सर्जरी और ग्लूकोमा सर्जरी और कई अन्य शामिल हैं। आप हमारी आई मंत्रा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Make An Appointment

Free Tele-Consultation

Book Appointment or Video Consultation online with top eye doctors